प्रियंका चोपड़ा ने चंद्रयान 2 लांच के लिए इसरो की इन दो महिला साइंटिस्ट का किया शुक्रिया !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas
इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान 2 लांच करके एक बार फिर विश्व को भारत की शक्ति के बारे में बता दिया था। चंद्रयान 2 लांच होने पर इसरो के सभी विज्ञानिको को बधाइयाँ दी जा रही थीं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी शामिल थे जिन्होंने इस बड़ी उपलब्धि पर ख़ुशी जताई। अब बधाई देने वालों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।
दरअसल, प्रियंका अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने परिवार और कुछ खास दोस्तों से दूर मियामी में थी। अब इसरो की उपलब्धि पर उन्होंने भी ट्वीट बधाई दी है। साथ ही उन दो महिलाओं का नाम मेंशन किया जिन्होंने चंद्रयान 2 लांच में अहम् भूमिका निभाई।
So inspired by the women behind #Chandrayaan2: #MuthayyaVanitha & #RituKaridhal. This is literally what I wanted to be growing up & these women have shown me it can be a reality. Thank you girls for setting such a great example. So proud of team @isro 🇮🇳
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 25, 2019
🎥Courtesy:@PIB_Indiapic.twitter.com/9W9MTknJ0B
प्रियंका ने लिखा ‘चंद्रयान 2 में दो महिलाओं मुथैया वनिता और रितु करिदल का योगदान बेहद ही इंस्पायरिंग है। उन्होंने इस महिला टीम का शुक्रिया किया।
बता दें, पिछले दिनों प्रियंका मियामी में अपना जन्मदिन मना कर लौटीं हैं और अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। जहाँ तक हिंदी फिल्मों की बात की जाए प्रियंका जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ में दमदार किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम, फरहान अख्तर जैसे स्टार्स होंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें