प्रियंका चोपड़ा हैं 'बाजीराव मस्तानी' शूट की शूटिंग से खुश

    प्रियंका चोपड़ा हैं 'बाजीराव मस्तानी' शूट की शूटिंग से खुश

    आने वाली न्यू रेलीसों में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' भी शामिल है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के ज़रिए फिल्म में काम करने के लिए ख़ुशी जताई। फिल्म में रनवीर सिंह, मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं जबकि प्रियंका मराठा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाएंगी।


    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक पीरियड रोमांस फिल्म हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी फिल्म में लीड रोल में हैं और मस्तानी नामक एक योद्धा का किरदार निभा रही हैं। चोपड़ा ने ट्वीट किया:




    प्रियंका ने इससे पहले भंसाली के साथ फिल्म 'मैरी कॉम' में काम किया था। इसके अलावा वो भंसाली की डायरेक्टोरियल फिल्म 'राम-लीला' में आइटम नंबर करती दिखाई दी। इस फिल्म में भी दीपिका और रनवीर लीड रोल में थे। प्रियंका इससे पहले ज़ोया अख्तर की फैमिली ड्रामा फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नज़र आईं थी। 'बाजीराव मस्तानी' एक पीरियड सागा है जिसमें पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी की लव स्टोरी दिखाई गई है।


    प्रियंका चोपड़ा हैं 'बाजीराव मस्तानी' शूट की शूटिंग से खुश