प्रियंका चोपड़ा की फीस दे रही है बॉलीवुड के खान्स को सीधी टक्कर !

    प्रियंका चोपड़ा की फीस दे रही है बॉलीवुड के खान्स को सीधी टक्कर !

    हॉलीवुड तक अपना नाम बना चुकीं भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। प्रियंका बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर आवाज़ उठाई। एक बार फिर प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है जिससे बॉलीवुड में काम कर रहीं एक्ट्रेसेज़ को, फीस के भेदभाव के मामले में बहुत बल मिलेगा। प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर शोनाली बोस के साथ फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ साइन की है, लेकिन इस फिल्म के लिए प्रियंका कोई फीस नहीं चार्ज कर रहीं। 

    मिड डे के अनुसार प्रियंका इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं चार्ज कर रहीं बल्कि फिल्म से होने वाले प्रॉफिट में प्रियंका का शेयर होगा। आपको बता दें कि अगर ये सच है तो प्रियंका ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस होंगी। इससे पहले तक बॉलीवुड में सिर्फ सुपरस्टार एक्टर्स जैसे सलमान, शाहरुख़, आमिर और अक्षय कुमार ही ऐसा करते हैं। सूत्रों के अनुसार, ‘प्रियंका को ये समझ आया कि फिल्म अच्छी है लेकिन बजट छोटा होने की वजह से वो अपनी रेगुलर फीस नहीं चार्ज कर सकतीं। इसलिए फिल्म मेकर्स और प्रियंका ने बैठकर ये रास्ता निकाला।’