तस्वीरें: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा ही दी निक जोनस और अपनी सगाई की अंगूठी !

    तस्वीरें: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा ही दी निक जोनस और अपनी सगाई की अंगूठी !

    लगभग एक महीने तक अपने फैन्स और मीडिया से अपनी सगाई और उसकी अंगूठी छुपाने के बाद आखिरकार अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और हॉलीवुड सिंगर/एक्टर निक जोनस की सगाई की अंगूठी दिखा दी है। हम सभी को प्रियंका की बड़ी और खूबसूरत डायमंड रिंग देखने का इंतज़ार था और अब जब ये अंगूठी सामने आ गयी है, तो सभी को बेहद ख़ुशी हो रही है।

    असल में प्रियंका डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में गयी थीं, जहां उन्होंने एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसमें उनकी सगाई की अंगूठी को साथ देखा जा सकता है। रवीना ने इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा - प्रियंका और मैं अपना पाउट ठीक करते हुए। तस्वीर में प्रियंका की अंगूठी देखी जा सकती है। ये एक सिल्वर बैंड है, जिसके बीच में बेहद खूबसूरत और बड़ा सा चौकोर हीरा जड़ा हुआ है।

    खबर थी कि निक जोनस ने इस अंगूठी को खरीदने के लिए न्यूयॉर्क के पूरे टिफ़नी स्टोर को बंद करवा दिया था। बाद में उन्होंने प्रियंका को उनकी 36वें जन्मदिन पर प्रपोज़ किया, जब ये दोनों लन्दन में छुट्टियां मना रहे थे। प्रियंका ने बहुत कोशिश की इस अंगूठी को मीडिया से छुपाने की और हाल ही में उन्होंने एअरपोर्ट से निकलते हुए मीडिया को देख अपनी अंगूठी को उतर कर भी रख लिया था।

    प्रियंका की सगाई की खबर उस दिन उड़ी थी, जब सलमान की फिल्म 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने बताया था कि प्रियंका ने उनकी फिल्म छोड़ दी है और उन्हें आगे आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि प्रियंका और निक की मुलाकात साल 2016 में हुई थी और ये उस साल के मेट गाला में साथ गये थे। इस साल प्रियंका और निक को भारत और विदेश में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए कई बार देखा गया है। प्रियंका और निक एक-दूसरे के माता-पिता से भी मिल चुके हैं।