प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर मिली साड़ी पहनने की सलाह !

    प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर मिली साड़ी पहनने की सलाह !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम एक बार फिर विवादों में है और इस बार विवाद का कारण है प्रिंस हैरी की शादी में पहनी हुई उनकी ड्रेस। दस्तकारी हाट समिति की अध्यक्ष जया जेटली ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यूके में रॉयल वेडिंग के दौरान एक भारतीय का साड़ी पहनने की बजाय, ब्रिटिश अधिकारियों की तरह ड्रेस होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ आपको बात दें कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा विंडसर पालाचे में मौजूद थीं। प्रिंस की पत्नी मेगन मोर्केल, प्रियंका की अच्छी दोस्त हैं और प्रियंका को इस शाही शादी में इनवाईट भी किया गया था।

    इस शादी में प्रियंका की ड्रेस के बारे में जया जेटली ने कहा, ‘एक्टर्स फैंसी गाउन इसलिए पहनते हैं क्योंकि इसे पहनने के उन्हें अच्छे पैसे मिलते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि गाउन की जगह अगर प्रियंका एक कांजीवरम या बनारसी साड़ी पहनतीं तो वो और भी खूबसूरत लगतीं। ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा को कपड़ों की सलाह देना भारत में बहुत सारे लोगों का पहला काम बन गया है। हालांकि प्रियंका ने अभी जया के इस कमेन्ट का कोई जवाब नहीं दिया है।