लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिक में सजा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेचू !

    लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिक में सजा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेचू !

    लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिक में सजा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेचू !

    बॉलीवुड में छाने के बाद देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने पहले गाने ‘इन माय सिटी’ के बाद टीवी सीरीज़ क्वाटिंको और फिल्म बेवॉच से इन्हें खासा पहचान मिली। अब इनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आज मंगलवार को मैडम तुसाद लंदन ने पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टेचू का उद्घाटन किया। पिछले कुछ वक़्त से प्रियंका लगातार मैडम तुसाद की टीम के साथ काम कर रही थी आज जा कर उनके पुतले से पर्दा हटाया गया।

    बता दें, इस स्टेचू में प्रियंका ने गोल्डन रंग का ऑउटफिट पहना है जिसे देखने के बाद खुद प्रियंका भी कंफ्यूज हो सकती हैं। देखिये मैडम तुसाद लंदन के वैक्स म्युसियम में सजी प्रियंका चोपड़ा-

    लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिक में सजा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेचू !

    वैसे इस स्टेचू के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, लंदन,  बैंकाक और सिंगापुर में भी प्रियंका का स्टेचू लगाया गया है। इसी के साथ प्रियंका, अमेरिकन सिंगर वाइटनी हाउसट्न के बाद ऐसी दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में 6 वैक्स स्टैचू हैं। ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

    पिछले दिनों प्रियंका को ‘द स्काई इज पिंक’ की रैपअप पार्टी में देखा गया था। फ़िलहाल वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।