फिल्म 'ऐतराज़' के सीक्वल में नज़र आ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा?
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना नाम चमका चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ज़बरदस्त रोल में नज़र आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर सुभाष घई 2004 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ऐतराज़’ का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि ‘ऐतराज़’ में प्रियंका ने अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया था। ।
इस फिल्म में प्रियंका नेगेटिव रोल में नज़र आई थीं और उनकी परफॉरमेंस इतनी शानदार थी कि ‘ऐतराज़’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर का ‘बेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल’ का अवार्ड भी मिला था। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष घई पिछले दो साल से ‘ऐतराज़’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और पिछले महीने उन्होंने इसकी फाइनल स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। घई अब इस फिल्म के लिए कास्टिंग की तैयारी कर रहे हैं और इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर देना चाहते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘यह एक नई कहानी है और इसका टाइटल भी नया होगा। सुभाष ने इस बारे में प्रियंका से भी बात की है और दोनों ने स्क्रिप्ट भी डिस्कस की है। प्रियंका को सीक्वल का आईडिया पसंद आया है और वो इस फिल्म की अगली इन्सटॉलमेंट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो दोबारा सुभाष के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं और अपनी डेट्स मैनेज करने की कोशिश करेंगी।’

2004 में आई ‘ऐतराज़’ को सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया था और इसके डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे। अगर सुभाष इसके सीक्वल को खुद डायरेक्ट करते हैं तो वो 10 साल बाद कोई फिल्म डायरेक्ट करेंगे। सुभाष घई ने आखिरी बार 2008 में सलमान खान को लेकर ‘युवराज’ फिल्म डायरेक्ट की थी। ‘ऐतराज़’ की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अगर अब इस फिल्म का सीक्वल बनता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘ऐतराज़’ की टीम स्क्रीन पर फिर से वही जादू दिखा पाएगी या नहीं
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें