प्रियंका चोपड़ा अब हो गयी हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोशल मीडिया पर बदल चुका है नाम !

    प्रियंका चोपड़ा अब हो गयी हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोशल मीडिया पर बदल चुका है नाम !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस शादी की थी और अब उन्होंने औपचारिक रूप से अपने नाम को बदल लिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना नाम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया है। जी हाँ, अब प्रियंका ऑफिसियल मिसेस जोनस हो गयी हैं और हम ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

    सभी को इस बात को लेकर उलझन थी कि क्या प्रियंका अपने नाम के आगे निक का नाम जोड़ेंगी या फिर दीपिका पादुकोण की तरह अपने नाम को वैसे का वैसा रखेंगी। दीपिका ने नवम्बर 2018 को रणवीर सिंह से शादी की थी और उन्होंने अपने नाम को नहीं बदला।

    प्रियंका चोपड़ा अब हो गयी हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोशल मीडिया पर बदल चुका है नाम !

    बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी हिन्दू शादी के दिन डिज़ाइनर सब्यसाची के बनाये कपड़े पहने थे। वहीं इन दोनों ने अपनी क्रिस्चियन शादी पर हॉलीवुड के बड़े डिज़ाइनर राल्फ लौरेन के बनाये कपड़े पहने थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें आ चुकी हैं और ये सभी बेहद खूबसूरत हैं।