कॉफ़ी विद करण 6 के फिनाले में होगा कमाल, 14 साल बाद साथ नज़र आएंगी प्रियंका और करीना !

    कॉफ़ी विद करण 6 के फिनाले में होगा कमाल, 14 साल बाद साथ नज़र आएंगी प्रियंका और करीना !

    ‘कॉफ़ी विद करण 6’ अभी तक बहुत मजेदार बॉलीवुड जोड़ियों को एक साथ ला चुका है, चाहे वो अक्षय कुमार-रणवीर सिंह हों या काजोल-अजय देवगन। अब करण जौहर एक और ऐसी जोड़ी को साथ लाने को तैयार हैं, जिसे साथ में देखकर सब हैरान हो जाएंगे।

    ‘कॉफ़ी विद करण 6’ के फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक साथ आने वाली हैं। आपको बता दें कि ऐसा माना जाता रहा है कि प्रियंका और करीना एक दूसरे को पसंद नहीं करते। इन दोनों ने 14 साल पहले फिल्म ‘ऐतराज़’ में साथ काम किया था। 

    इसके बाद किसी चैट शो पर या किसी इवेंट पर या किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया था। करण जौहर के इसी शो पर करीना ने एक बार प्रियंका के बारे में काफी कुछ कहा था। करीना ने एक बार प्रियंका की इंग्लिश के एक्सेंट पर भी कमेन्ट किया था। इन सब बातों की वजह से ही ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड की ये दोनों टॉप एक्ट्रेसेज़ कभी  एक साथ नहीं आ सकतीं। खैर अब करण ने अपने शो पर ये कारनामा कर दिया है, तो ये तय है कि उनके शो का फिनाले बहुत मजेदार होने वाला है।