'बाजीराव मस्तानी' पर चल रहे विवाद पर भड़की प्रियंका

    'बाजीराव मस्तानी' पर चल रहे विवाद पर भड़की प्रियंका

    कुछ दिन पहले प्रियंका ने उनकी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का विरोध कर रहे लोगों पर अपने विचार व्यक्त किए थे। अब जब फिल्म को रिलीज़ डेट नजदीक आ रही है तब एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फिर एक स्टेटमेंट दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "वह साइलेंट विटनेस नहीं रह सकती। सच के लिए कोई कुछ बोलता क्यों नहीं है।"



    प्रियंका के ट्वीट के अनुसार, "मैं इस पर और चुप नहीं रह सकती। फिल्म्स और एक्टर को पोलिटिकल मुद्दा बना दिया जाता है यह दुखी कर देने वाली बात है, बैन जो की बेसलेस मुद्दों पर हैं।  फिल्म को कुछ एजेंडा के लिए रोकना जिससे प्रड्यूसर घुटनो पर आ जाए... कोई सच के लिए कुछ क्यों नहीं बोलता? यह कैसे सही है? लोगों को लगता है कि फिल्म सिर्फ गेम और फन के लिए बनती हैं पर वह खून, पसीना और मनोरंजन के लिए बनती हैं। प्लीज उन फिल्मकारों के लिए खड़े होइए जो कि लोगों को हंसाने के लिए अपने जीवन भर की कमाई और मेहनत लगा देते हैं। रिलीज़ से पहले उनकी फिल्मों को रोक कर उन्हें डराएं या ब्लैकमेल न करें। अगर कोई इशू है तो बोलो! हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। रिलीज़ के पहले की यह टाइमिंग बहुत संदिग्ध लगती है। मुझे पता है कि यह सब कहने के बाद मैं मुसीबत में आ सकती हूँ पर मैं दूसरों के विचारों पर आधारित करैक्टर डेफमेशन की साइलेंट विटनेस नहीं रह सकती। जिस देश में मैं बड़ी हुई हूँ, वहां मैंने यह नहीं सीखा है।"

    यह एक बार फिर शिव सेना को लेकर कहा गया है। इस पोलिटिकल पार्टी का मानना है कि यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी पत्नियों का अपमान करती है जिसके चलते फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी इस मुद्दे को देखने के लिए कहा है। जब यह घटना हुई, तब प्रियंका ने मिड- डे को यह बताया था कि निर्देशक की सोच पर आधारित होता है कि वह किस प्रकार से कहानी दर्शाना चाहते हैं। 

    प्रियंका ने पहले भी कहा था, "फिल्म बुक पर आधारित है और बुक सन 1700 में लेजेंड की जिंदगी पर आधारित है। यह पूरे तरीके से निर्देशक का विज़न और राइट है कि वह किस प्रकार से कहानी दिखाना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, "हम यह कहने वाले कौन हैं कि हैं कि बाजीराव का असल जिंदगी में किस प्रकार का व्यक्तित्व था? हम कैसे जानेंगे कि वह अपनी निजी जिंदगी में नाचते, हँसते या ख़ुशी जाहिर नहीं करते थे?"   

    'बाजीराव मस्तानी' पर चल रहे विवाद पर भड़की प्रियंका

    Source: dmcdn.net