प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से अगस्त में करेंगी शादी !

    प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से अगस्त में करेंगी शादी !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की रिलेशनशिप अब अगले लेवल पर पहुँचने को तैयार है। एक मैगज़ीन के मुताबिक़ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जुलाई के अंत या अगस्त में सगाई कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका इस बार निक को अपने साथ भारत इसीलिए ले कर आई हैं ताकि वो उन्हें अपने परिवार से मिलवा सकें। कहा जा रहा है कि इस बार भारत के ट्रिप पर ही प्रियंका सगाई कर लेना चाहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक की मुलाक़ात पिछले साल न्यूयॉर्क के ‘मेट गाला’ इवेंट में हुई थी। 

    निक ने प्रियंका को अपनी डेट बनने के लिए प्रोपोज किया था। इसके बाद प्रियंका और निक कई बार पब्लिक इवेंट्स में साथ नज़र आते रहे। हाल ही में प्रियंका ने सभी को हैरान कर दिया और अपने इंडिया ट्रिप पर निक को साथ ले आईं। निक यहां प्रियंका के परिवार से मिल चुके हैं और प्रियंका की कज़िन, एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा भी गोवा में निक से मिल चुकी हैं। अगर प्रियंका अगले महीने निक से शादी करती हैं तो ये एक बहुत बड़ा इवेंट होगा।