प्रियंका चोपड़ा के मायके और ससुराल वालों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, निक जोनस ने मारा ज़बरदस्त छक्का !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब कुछ ही घंटे बचे हैं और लोगों की निगाहें इस खूबसूरत जोड़े की शादी पर टिकी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका और निक के घरवालों एक दूसरे से बहुत अच्छे से घुल-मिल रहे हैं। प्रियंका ने अब से कुछ देर पहले अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका और निक के घरवाले एक क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।

प्रियंका ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘टीम ब्राइड वर्सेज़ टीम ग्रूम।’ दुल्हन और दूल्हे के घरवाले टीम बनाकर आपस में क्रिकेट खेल रहे हैं।इसके साथ ही प्रियंका ने एक छोटा सा विडियो भी शेयर किया जिसमें उनके पति निक जोनस एक ज़बरदस्त छक्का मारते हुए नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाओं से शादी करने का फैसला किया था। 1 दिसम्बर, शनिवार को इस जोड़े ने क्रिश्चियन रिवाजों से शादी कर ली। आज शाम इनकी शादी हिन्दू रीति-रिवाजों से उमेद भवन पैलेस में होगी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें