प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और उनके परिवार को बॉलीवुड गाने 'तरीफां' पर करवाया डांस, देखिए विडियो !

    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और उनके परिवार को बॉलीवुड गाने 'तरीफां' पर करवाया डांस, देखिए विडियो !

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले एक विडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘सिम्बा’ के गाने पर डांस कर रही थीं। ये विडियो बहुत पॉपुलर हुआ था और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब शेयर किया।

    अब प्रियंका ने एक और विडियो शेयर किया है और इस विडियो पर भी भारतीय फैन्स दीवाने हुए जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय मियामी में निक और उनके परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। यहीं पर एक बोट में प्रियंका ने जोनस फैमिली को ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तरीफां’ पर डांस करवा डाला।

    यहां देखिए प्रियंका का ये विडियो: 

    विडियो में प्रियंका की एक्साइटमेंट देखने लायक हैं और वो ‘या बेबो’ चिल्लाती हुई नज़र आ रही हैं। विडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘जब बॉलीवुड म्यूजिक शुरू होता है’। प्रियंका की इस पोस्ट को निक और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर से तुरंत कमेन्ट मिला।

    प्रियंका और निक के साथ, निक के भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी इस हॉलिडे पर हैं।