प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें भी करेंगी ताबड़तोड़ कमाई, 25 लाख डॉलर में हुई डील ?

    प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें भी करेंगी ताबड़तोड़ कमाई, 25 लाख डॉलर में हुई डील ?

    2018 ख़त्म होने वाला है और आखिरी के इन दो महीनों में बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी शादियां होने वाली हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने वाली हैं, वहीँ दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी 14-15 नवम्बर को शादी करने वाले हैं। अब जब इतनी बड़ी शादियां हैं, तो ज़ाहिर सी बात है जब इतनी बड़ी शादियां हैं तो इनकी तस्वीरें भी बहुत डिमांड में होंगी। 

    ऐसी खबर है कि प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें एक बड़ी इंटरनेशनल मैगज़ीन में छपेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की शादी की तस्वीरों के लिए 25 लाख डॉलर की डिमांड रखी गई है। वैसे अगर ऐसा होता है तो, ये कोई नई बात नहीं होगी। इस्सी साल सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें एक बड़ी मैगज़ीन में पब्लिश हुई थीं। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक प्रियंका और निक जोधपुर में शादी करेंगे।