विडियो: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड देखिये यहाँ !

    विडियो: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड देखिये यहाँ !

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की। ये शादी बेहद शानदार थी और इसमें प्रियंका और निक के परिवारवालों समेत कई करीबी दोस्त शामिल थे। इन दोनों की शादी पंजाबी और क्रिस्चियन सेरेमनी में हुई और इन सेरेमनियों की तस्वीरों और विडियोज ने प्रियंका और निक के दुनियाभर के फैन्स का दिल खुश कर दिया था।

    4 दिसम्बर को इस जोड़ी ने दिल्ली में अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस रिसेप्शन पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। अब प्रियंका और निक अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन करने के लिए तैयार हैं। ये रिसेप्शन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उनके दोस्तों के लिए होगा, जिसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इतना ही नहीं इस रिसेप्शन का इनविटेशन भी आ चुका है और ये एक विडियो के फॉर्मेट में है।

    इस इनविटेशन में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा मेहमानों को आमंत्रित कर रही हैं। ये रिसेप्शन 20 दिसम्बर को मुंबई के ताज लैंड एंड्स में रात 9 बजे होगा। देखिये प्रियंका और निक के रिसेप्शन का कार्ड यहाँ -