आज से पति-पत्नी हो गये हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, क्रिस्चियन ट्रेडिशन में हुई शादी !

    आज से पति-पत्नी हो गये हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, क्रिस्चियन ट्रेडिशन में हुई शादी !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतज़ार सभी को था और अब ये दोनों औपचारिक रूप से पति-पत्नी बन गये हैं। प्रियंका और निक ने आज जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में क्रिस्चियन ट्रेडिशन से शादी की। इस शादी में दोनों के परिवारवालों के साथ हॉलीवुड और बॉलीवुड एक दोस्त मौजूद थे। प्रियंका और निक की गेस्ट लिस्ट में हॉलीवुड सेलेब्स जैसे डीजे मार्टीन गैरिक्स, एलिज़ाबेथ हैमर आदि शामिल हुए तो वहीं बॉलीवुड से डिज़ाइनर सब्यसाची, मेकअप मिक्की कांट्रेक्टर, सलमान की बहन अर्पिता खान और मुकेश अम्बानी का परिवार शामिल हुआ।

    इन दोनों ने अपनी क्रिस्चियन सेरेमनी के लिए हॉलीवुड के मशहूर डिज़ाइनर राल्फ लौरेन के बनाये कपड़े पहने थे। शादी में आये बाकी मेहमानों के कपड़े भी राल्फ लौरेन ने ही बनाये थे। डिज़ाइनर राल्फ लौरेन ने इस बात की खबर ट्वीट करके दी!

    बता दें कि अब प्रियंका और निक की हिन्दू रीति रिवाज़ में शादी होनी बाकी है। ये दोनों 2 दिसम्बर को उमेद भवन पैलेस में ही दूसरी शादी करेंगे।