प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए भारत पहुंचे निक जोनस, दिल्ली में प्रियंका ने किया रिसीव !

    प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए भारत पहुंचे निक जोनस, दिल्ली में प्रियंका ने किया रिसीव !

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब साल की दूसरी सबसे बड़ी शादी होने जा रही है। जी हाँ, बॉलीवुड से हॉलीवुड और ग्लोबल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से 2 दिसम्बर को शादी करने जा रही हैं। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, जहाँ इन दोनों के परिवार शामिल होंगे।

    शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस का परिवार इस वीकेंड पर भारत आने वाला है। वहीं निक आज भारत पहुँच गए हैं। प्रियंका ने निक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके लिखा, 'घर पर स्वागत है !'

    बता दें कि प्रियंका फ़िलहाल दिल्ली में अपनी हिंदी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। निक फ़िलहाल प्रियंका के साथ दिल्ली में ही हैं। इन दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब सभी को इस शादी का इंतज़ार है।