प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए इस हफ्ते भारत पहुंचेगा निक का परिवार !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए इस हफ्ते भारत पहुंचेगा निक का परिवार !

    अमेरिकन पॉप स्टार और एक्टर निक जोनस, हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साल से ज्यादा वक़्त से साथ हैं और अगले 10 दिनों में ये दोनों पति-पत्नी बनने वाले हैं। खबर है कि शादी के लिए निक जोनस का परिवार इस हफ्ते के अंत में भारत पहुँचने वाले हैं। इन दोनों के फैन्स ने इस कपल का नाम ‘निकयंका’ रखा है। इनकी शादी जोधपुर के खूबसूरत उमेद भवन में शादी करने वाले हैं। 

    इनकी शादी की रस्में 28 नवम्बर से शुरू होने वाली हैं और 3 दिसम्बर तक चलेंगी। इनकी शादी के फंक्शन में मेहंदी, संगीत, भारतीय शादी और एक क्रिस्चियन शादी शामिल हैं। फ़िलहाल प्रियंका पुरानी दिल्ली में अपनी अगली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं और 26 नवम्बर को ही फ्री होंगी। इस वक़्त प्रियंका की मम्मी, मधु चोपड़ा पूरे ज़ोरों से शादी की तैयारियां कर रही हैं।