दीपवीर की तरह प्रियंका और निक की शादी में भी नहीं होगा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल !

    दीपवीर की तरह प्रियंका और निक की शादी में भी नहीं होगा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल !

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादीें की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी है। प्रियंका -निक और उनके रिश्तेदार जोधपुर रवाना हो चुके हैं। बता दें, प्रियंका और निक की शादी आने वाली तारीख 2 दिसंबर को होनी है। ये शादी काफी ग्रैंड होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि इस शादी में गेस्ट को फ़ोन का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है। ऐसा ही कुछ दीपवीर की शादी में भी किया गया था इनकी तरफ से शादी में क्या करना और क्या नहीं करना है की लिस्ट भी जारी की गई थी लेकिन प्रियंका या निक की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

    प्रियंका और निक जोनस की शादी जोधपुर के उन्मेद पैलेस में हो रही है। जिसकी वजह से इस जगह की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गयी है। 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक ये पैलेस को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया है और साथ ही वहां के स्टाफ को छुट्टी पर भेज कर प्रियंका और निक ने अपना सिक्योरिटी स्टाफ भी खुद रखा है।