प्रियंका-निक की शादी: परिणीति चोपड़ा के मम्मी-पापा करेंगे प्रियंका का कन्यादान !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हिन्दू रीतियों वाली शादी में अब थोड़ी ही देर बाकी रह गई है और जल्द ही उनकी शादी की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर तहलका मचाने लगेंगी। इससे पहले लोगों के पास प्रियंका की शादी से जुड़ी हर जानकारी पहुंचाना हमारा तो फ़र्ज़ बनता है न ! हिन्दू रीति-रिवाज़ से होने वाली किसी भी शादी का सबसे महत्वपूरण हिस्सा होता है कन्यादान। और कन्यादान ही वो रस्म है, जिसका लोग शादी में सबसे ज्यादा उत्साह से इंतज़ार करते हैं। लड़की का कन्यादान उसके मम्मी-पापा करते हैं।

अब जैसा कि हम सभी जानते हैं, प्रियंका के पापा स्व. कर्नल अशोक चोपड़ा की साल 2013 में मृत्यु हो गयी थी। तो हिन्दू शादी की परम्परा के हिसाब से, प्रियंका का कन्यादान उनके किसी नजदीकी रिश्तेदार दंपत्ति को करना होगा। अब प्रियंका का कन्यादान करेगा कौन, इसके बारे में जानकारी हमें मिल गई है।

प्रियंका के चाचा पवन चोपड़ा और उनकी पत्नी रीना, प्रियंका का कन्यादान करेंगे। आपको बता दें, पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, पवन और रीना चोपड़ा की ही बेटी हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें