क्या? पिछले साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थीं प्रियंका चोपड़ा!

    क्या? पिछले साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थीं प्रियंका चोपड़ा!

    हॉलीवुड में अपना नाम बना चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रिलेशनशिप पर उड़ती अफवाहों को ठंडा करते हुए एक इंटरव्यू दिया है। अपने रिलेशनशिप को लेकर पूछे गए सवालों के सस्पेंस भरे अंदाज़ में जवाब देने वाली प्रियंका ने फिल्मफेयर मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे पिछले साल तक सीरियस रिश्ते में थीं लेकिन अब वे सिंगल हैं। 

    क्या? पिछले साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थीं प्रियंका चोपड़ा!

    प्रियंका की लव लाइफ को लेकर हमेशा लोगों के मन में सवाल बने रहते हैं और उसका कारण उनका हमेशा रहस्यमयी जवाब देना है 2016 में प्रियंका ने कहा था, ‘जिस दिन मेरे हाथ में किसी की दी हुई कोई रिंग होगी, उस दिन मैं दुनिया को बता दूंगी।’ वहीं 2017 में उन्होंने शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'शादी कभी भी प्लान के साथ नहीं होती। आपको हमेशा सही इंसान चुनना पड़ता है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वो किसी को डेट कर रही हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, ‘फ़िलहाल मैं सिंगल हूं। हां, मैं डबल थी ! मैं कोई संत तो नहीं हूं। लेकिन फ़िलहाल ये कह सकते हैं कि मैं सिंगल हूं। पिछले साल तक मैं एक रिलेशनशिप में बहुत सीरियसली कमिटेड थी।

    ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के किसी को स्टार को डेट किया है? प्रियंका ये कहते हुए मना कर दिया कि वे सभी शादीशुदा हैं। प्रियंका ने कहा कि पिछले एक साल में वो बहुत से लोगों से मिली हैं और कईयों ने उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश भी की। लेकिन हाल-फ़िलहाल उन्हें कोई भी इंटरेस्टिंग आदमी नहीं मिला।