सलमान खान की 'भारत' के बाद, अब प्रियंका ने छोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म ?

    सलमान खान की 'भारत' के बाद, अब प्रियंका ने छोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म ?

    पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा बहुत ज़्यादा लाइमलाइट में रही हैं और इस बात के अलग-अलग कारण हैं। हाल ही में प्रियंका इस लिए खबरों में थीं कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी थी। कई जगह खबरों में यह भी कहा गया कि प्रियंका के फिल्म छोड़ने से सलमान बहुत नाराज़ हैं। अब प्रियंका से सलमान सच में नाराज़ हैं या नहीं, लेकिन प्रियंका एक बार फिर खबरों में छाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ‘पद्मावत’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भी फिल्म छोड़ दी है। 

    रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका और स्संजय लीला भंसाली एक फिल्म को लेकर बात कर रहे थे, जो महिला गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की जिंदगी पर आधारित है। कहा जा रहा है, सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने ये फिल्म भी छोड़ दी है। आपको बता दें कि प्रियंका को हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रैट के साथ एक फिल्म मिली है, जिसमें वो लीड रोल निभाने वाली हैं। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि प्रियंका ने ये दोनों फ़िल्में, अपनी हॉलीवुड फिल्म के लिए छोड़ी हैं या बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने के लिए।