ईशा अम्बानी के घर दोस्तों संग पार्टी करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आलिया ने मिस किया सारा मज़ा !

    ईशा अम्बानी के घर दोस्तों संग पार्टी करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा !

    ईशा अम्बानी के घर दोस्तों संग पार्टी करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आलिया ने मिस किया सारा मज़ा !

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों से भारत में हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब समय बिता रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों में भी लगी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका अपनी बहन परिणीति और गर्ल गैंग के साथ ईशा अम्बानी के घर पार्टी करने पहुंची। इस शाम की एक तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर की, जहाँ ये सभी घर की बनी आइसक्रीम का मजा ले रहे हैं।

    प्रियंका ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'घर की बनी आइसक्रीम! शुक्रिया ईशा अम्बानी! तुम्हारा घर बढ़िया है! मैं तुम्हारे लिए खूब सारे प्यार और खुशियों की दुआ करती हूँ। और भी ढेर सारी गर्ल नाईट के लिए! आलिया भट्ट तुमने सारा मज़ा मिस कर दिया। मैं तुम सभी लड़कियों से बेहद प्यार करती हूँ।'

    इस गेट टूगेदर में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और अनंत अम्बानी की कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं।

    बता दें कि प्रियंका, अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर इशिता कुमार की शादी के लिए भारत आई हैं। खबर है कि सिद्धार्थ की शादी के बाद 30 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ एक फिल्म कर रही हैं।