जल्द माँ-बाप बनने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस?

    जल्द माँ-बाप बनने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस?

    बॉलीवुड से हॉलीवुड और हॉलीवुड से पूरी दुनिया में छा जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ अपनी शादी को एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक का प्रमोशन और बाकी काम भी करने में लगी हुई। खबर है कि काम के अलावा प्रियंका की निजी ज़िन्दगी में खुशखबरी आने वाली हैं। हाल ही में चल रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में खबरों का बाज़ार गरम है कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

    जल्द माँ-बाप बनने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस?

    अपनी हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक के प्रीमियर पर प्रियंका ने मीडिया से बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं और निक दोनों जानते हैं कि वो(बच्चे) कुछ ऐसा है जिसे होना ही है, लेकिन वो कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसके बारे में मैं ज्यादा सोचती हूँ। हम दोनों अपने काम से बेहद प्यार करते हैं, हमने अपने काम से शादी की हुई है और हम दोनों एक दूसरे के काम में एक दूसरे का साथ भी देते हैं। तो मुझे यकीन है कि मैं सोच समझकर मां बनूंगी।

    प्रियंका और निक दोनों ही बच्चों से बेहद प्यार है। जहाँ प्रियंका अपनी कजिन दिव्या के बेटे कृष्णा स्काई सर्किसियन से बेहद प्यार करती हैं वहीं निक अपने बड़े भाई केविन जोनस की बेटियों एलेना और वैलेंटीना पर प्यार बरसाते हुए नज़र आते ही रहते हैं। प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की बात न्यूयॉर्क फैशन वीक में उनके माइकल कोर्स के लिए रेड कारपेट पर चलने से हुई। प्रियंका की वायरल हो रही तस्वीरों में आप छोटा सा बेबी बम्प देख सकते हैं।

    हालाँकि क्या प्रियंका सही में माँ बनने वाली हैं, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।