प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक के साथ अपनी अब तक की सबसे रोमांटिक फोटो !

    प्रियंका ने शेयर की निक के साथ की सबसे रोमांटिक फोटो !

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक के साथ अपनी अब तक की सबसे रोमांटिक फोटो !

    प्रियंका चोपड़ा मियामी में जन्मदिन मना कर लौट चुकी हैं लेकिन लगता है इन छुट्टियों का खुमार अभी तक उतरा नहीं है। प्रियंका ने हाल में पति निक जोनस के साथ मियामी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। प्रियंका ने पिंक कलर बिकिनी पहनी हुई है और वो निक की आँखों में देख रही हैं। इससे ज्याद रोमांटिक तस्वीर हो ही नहीं सकती।

    प्रियंका चोपड़ा ने निक से शादी के बाद का ये पहला बर्थडे मनाया है। ये मौका बेहद खास था यहाँ प्रियंका के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा, बहन परिणीती चोपड़ा और उनके खास दोस्त शामिल हैं।

    प्रियंका कई मौको पर पति निक जोनस के लिए अपने प्यार का इज़हार कर चुकी हैं। बता दें, पिछले साल दिसम्बर में प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। फ़िलहाल प्रियंका मियामी से छुट्टियाँ मना कर वापस लौट आई और अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में काम कर रही हैं। फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होगी।