प्रियंका चोपड़ा के नाम बड़ी उपलब्धि, मैडम तुसाद में 6 स्टेचू का बनाया रिकॉर्ड !

    प्रियंका चोपड़ा के नाम बड़ी उपलब्धि, मैडम तुसाद में 6 स्टेचू का बनाया रिकॉर्ड !

    बॉलीवुड में छाने के बाद देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने पहले गाने ‘इन माय सिटी’ के बाद टीवी सीरीज़ क्वाटिंको और फिल्म बेवॉच से खासा पहचान बनाई। अब प्रियंका अपनी आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हैं। लेकिन उससे पहले प्रियंका के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, हाल में मैडम तुसाद वैक्स म्युसियम ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा की एक विडियो पोस्ट किया है। इस विडियो में प्रियंका अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपने वैक्स स्टेचू का उद्घाटन करती नज़र आ रही हैं।

    वैसे इस स्टेचू के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, लंदन,  बैंकाक और सिंगापुर में भी प्रियंका का स्टेचू लगाया जाएगा। इसी के साथ प्रियंका, अमेरिकन सिंगर वाइटनी हाउसट्न के बाद ऐसी दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में 6 वैक्स स्टैचू हैं। ये बड़ी उपलब्धि है।

    वैसे प्रियंका, निक जोनस के साथ अपनी शादी के बाद अब वापस काम पर लौट गई हैं। आगे आने वाले वक़्त में हॉलीवुड फिल्म ‘इसेंट इट रोमैंटिक’ और हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आयेंगी। फ़िलहाल वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।