प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज़ में किया इन्स्टाग्राम पर कैटरीना का स्वागत !

    प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज़ में किया इन्स्टाग्राम पर कैटरीना का स्वागत !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जब से इन्स्टाग्राम पर आईं हैं, तभी से बॉलीवुड सेलेब्स उनका स्वागत कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। प्रियंका ने कुछ अलग अंदाज़ में कैटरीना कैफ का इन्स्टा पर  वेलकम किया। प्रियंका ने हिंदी में लिखा हैशटैग लगा कर लिखा हैं, चलना कैटरीना, इस पागल वर्ल्ड में तुम्हारा स्वागत है। 

    वैसे बॉलीवुड में ये बात बहुत आम है कि 2 टॉप एक्ट्रेसज अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। लेकिन प्रियंका के इस प्यार भरे वेलकम के बाद ये भ्रम भी दूर हो गया होगा कि ये दोनों एक्ट्रेसज अच्छी दोस्त हैं। इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई बी-टाउन सेलिब्रिटी ने कुछ अलग अंदाज़ में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की इस दीवा का स्वागत किया है।

    बहुत समय से कैटरीना किसी बड़ी हिट फिल्म में नज़र नहीं आईं हैं। वो एक बड़ी हिट के इंतज़ार में हैं। फ़िलहाल रणबीर सिंह के साथ उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म से कैटरीना को बहुत सी उमीदें हैं। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में बिजी है।