प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का हुआ रोका, कुछ इस तरह दी बधाई !

    प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का हुआ रोका, कुछ इस तरह दी बधाई !

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसम्बर में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका और निक की शादी के चर्चे दुनियाभर में थे और इनके सभी फैन्स बेहद खुश थे। अब प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की भी शादी होने जा रही है और इसीलिए प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ दिल्ली आई हुई हैं।

    कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ और होने वाली भाभी इशिता चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मुझे मेरे छोटे भाई पर बहुत गर्व है। इशिता तुम्हारा हमारे परिवार में स्वागत है। तुम दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हो। मैं तुम दोनों की खुशियों की कामना करती हूँ। हैप्पी रोका!'

    बता दें कि प्रियंका और निक का रोका भी भारत में हुआ था। रोका सेरेमनी के लिए निक अपने माता-पिता के साथ भारत आये थे और प्रियंका के मुंबई वाले घर में पूजा रखी गयी थी। इसके बाद इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता कुमार, दिल्ली से हैं और इसलिए सभी दिल्ली में रोका करने के लिए इकट्ठे हुए हैं।