प्रियंका की प्रेग्नेंसी पर बोलीं माँ मधु चोपड़ा, सबकुछ कैमरे का कसूर है !

    प्रियंका की प्रेग्नेंसी पर बोलीं माँ मधु चोपड़ा, सबकुछ कैमरे का कसूर है !

    प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब चाहे वो हॉलीवुड में जगह बनाना हो, निक जोनस से शादी, उनकी छुट्टियां या फिर फ़िल्मों का प्रमोशन। प्रियंका जहां जाती हैं, सबकी नज़रें उन्हें ही फॉलो करती हैं। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिज़ाइनर माइकल कोर्स के साथ नज़र आयीं। जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ हुई वहीं सबका ध्यान प्रियंका के टमी की तरफ गया, जो थोड़ा सा मोटा लग रहा था। फिर क्या था प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबर आग की तरह हर तरफ फ़ैल गयी। प्रियंका और उनके निक जोनस ने अभी तक इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और अब प्रियंका की माँ इस बारे में बात कर रही हैं।

    हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा से प्रियंका की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया। मधु चोपड़ा ने कहा कि ये खराब कैमेरा एंगल की गलती है। प्रियांका की ड्रेस खूबसूरत थी और वे कुछ ही तस्वीरों में अजीब लग रही हैं बाकी तस्वीरें ठीक हैं। कैमरे के एंगल को दोष दो। मैंने प्रियंका से फ़ोन पर बात की तो उसने मुझे बोला कि वो थकी हुई थी और इसलिए उसका पोस्चर बिगड़ा हुआ था। जब मैंने उसे लोग क्या बोल रहे हैं इस बारे में बताया तो उसने कहा कि मम्मा मुझे ये सब नहीं सुनना।

    बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 के दिसम्बर महीने में निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद इन दोनों ने मुंबई, दिल्ली और एलए में शादी का रिसेप्शन दिया। इसके बाद प्रियंका और निक अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां मनाने भी गए थे।