पुनीत मल्होत्रा और ईशा गुप्ता हुए अलग

    पुनीत मल्होत्रा और ईशा गुप्ता हुए अलग

    निर्देशक पुनीत मल्होत्रा और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पहली बार 2013 में फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के सेट पर मिले थे जहाँ दोनों में प्यार हुआ था। अब दोनों के अलग होने की ख़बरें आ रही हैं। कहा जा रहा है इसकी वजह पुनीत का ओवर पोसेसिव रवैया है। 

    डीएनए को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, "ईशा और पुनीत को अलग हुए एक महीने से अधिक हो गया है। दोनों ने 7 नवम्बर को दिवाली बैश अटेंड किया पर दोनों अलग अलग आए और गए थे। उन्होंने कभी भी अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बात नई की और न ही एक साथ कोई इवेंट अटेन्ट किया पर उनके करीबी लोगों को ज्ञात था कि वे डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को गुप्त रखना ही उनके रिश्ते के टूटने का कारण था। ईशा ने सचिन जोशी की दिवाली पार्टी भी अकेले ही अटेंड की थी।" 

    एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने कहा, "पुनीत ओवर पोसेसिव थे। ईशा को पसंद नहीं कि कोई उन्हें पर्सनली या प्रोफेशनली रहना सिखाए। उन्होंने 6 महीनो तक अपने बीच की दूरियां कम करने की कोशिश की पर कुछ ठीक नहीं हुआ जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।" हालांकि पुनीत के करीबी लोगों की माने तो जो वजह बताई गई है वह सच से कोसों दूर है।  

    पुनीत मल्होत्रा और ईशा गुप्ता हुए अलग