महिलाओं के नज़रिए से बनाई जाएगी ‘प्यार का पंचनामा 3’: निर्देशक लव रंजन

    महिलाओं के नज़रिए से बनाई जाएगी ‘प्यार का पंचनामा 3’: निर्देशक लव रंजन

    प्यार का पंचनामा सीरीज का दूसरा भाग जितना लोगों को पसंद आया उतना ही इसमें महिला आबादी का मजाक बनाया गया है। निर्देशक लव रंजन ने खुलासा किया है कि लड़के और लड़कियों के बीच लड़ाई दर्शा रही इस फिल्म का अगला भाग महिलाओं के नजरिए से बनाया जाएगा। इस खबर का महिलाओं ने खुले दिल से स्वागत किया है। 

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब निर्देशक से फिल्म के तीसरे भाग को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने खुलासा किया, "अभी तो नहीं। पर हाँ हमारे डिमाग में कुछ ख़याल हैं। जब मैने पहला भाग बनाया था तब मैं मजाक में कहा करता था कि सीक्वल महिलाओं के नज़रिए से बनाया जाएगा पर मैने ऐसा नहीं किया।"

    निर्देशक ने आगे कहा, "अब मुझे लगता है कि मैं तीसरा भाग लड़कियों के नज़रिए से बनाऊंगा। हमारी फिल्म ने एक तरीके की बहस को जन्म दिया है। तो ऐसा एक बार फिर मजाक के साथ करने के बहुत तरीके हैं। महिलाओं के नजरिए से फिल्म बनाना काफी मजेदार होगा।" 

    महिलाओं के नज़रिए से बनाई जाएगी ‘प्यार का पंचनामा 3’: निर्देशक लव रंजन

    Source: livemint.com