तो इसलिए मिजवान फैशन शो में साथ नज़र नहीं आयेंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण !

    तो इसलिए मिजवान फैशन शो में साथ नज़र नहीं आयेंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण !

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आज मिजवान फैशन शो 2018 में साथ रैंप वॉक करने को तैयार थे। हालांकि इन दोनों की अचानक खराब हुई तबियत की वजह से अब ऐसा नहीं हो पायेगा और इसीलिए इस इवेंट को कुछ हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। जहां किसी को इस बात की ज़्यादा जानकारी नहीं है कि आखिर दीपिका और रणबीर को हुआ क्या है, खबर है कि रणबीर को टाइफाइड की शिकायत हो सकती है। मीडिया में आई ख़बरों की माने तो रणबीर को टाइफाइड कि शिकायत बताई गयी है और उन्हें बीएड रेस्ट की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही उन्हें स्पेशल डाइट पर रखा गया है और किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से मना किया है। वहीं दीपिका पादुकोण वापस परेशान करना शुरू कर दिया है।

    तो इसलिए मिजवान फैशन शो में साथ नज़र नहीं आयेंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण !

    बता दें कि रणबीर और दीपिका मिजवान फैशन शो 2018 में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर बनने वाले थे। शबाना आज़मी द्वारा आयोजित किया जाने वाला ये चैरिटी इवेंट आज शाम मुंबई के एक बड़े होटल में होने वाला था लेकिन रणबीर की तबियत को देखते हुए इसे कुछ हफ़्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस शबाना आज़मी हर साल अपने मिजवान शो का आयोजन जागरूकता फैसलाने और चैरिटी के पैसे इक्कट्ठे करने के लिए का काम करती हैं। इसकी शुरुआत उनके पिता कैफ़ी आज़मी ने की थी। इसके ज़रिये लड़कियों के लिए नौकरी, आत्मनिर्भरता और भारत के गाँवों में विकास में मदद का काम किया जाता है।

    और पढ़ें: दीपिका पादुकोण की मॉडलिंग के दिनों की ये अनदेखी तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी !

    और पढ़ें: ये हैं दीपिका पादुकोण की पहनी बेस्ट 17 ड्रेसेज़ जिन्हें देखकर अपना दिल हार बैठे हम !

    हर साल की तरह इस साल भी ये इवेंट होने वाला है और बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अदिति राव हैदरी, मिस इंडिया मानुषी छिल्लर और कार्तिक आर्यन इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। रणबीर और दीपिका इस शो के ख़ास सितारे हैं। अगर रणबीर की बीमारी की खबरें सही हैं तो हम दुआ करते हैं की वे जल्द ठीक हो जाएँ।