इतनी कीमत पर बिके रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स !

    इतनी कीमत पर बिके रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स !

    रणबीर कपूर स्टारर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की बनाई संजय दत्त की बायोपिक, जिसका नाम संजू है, का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। राजकुमार हिरानी ने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और उनकी इस फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर अलग रिकार्ड्स कायम करने की उम्मीद की जा रही है। खबर है कि इस फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन सेक्शन में बहुत डिमांड है और इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बहुत बड़ी कीमत पर बेचे गये हैं।

    इतनी कीमत पर बिके रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स !

    फिल्म 'संजू' के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने 110 करोड़ की कीमत में खरीदा है। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फिल्म के प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को बड़ा मुनाफ़ा पहुंचा सकते हैं। इस फिल्म के भारत में 190 करोड़ और विदेशों में 45 करोड़ कमाए जाने के बाद इसे हिट माना जायेगा। बता दें कि रणबीर कपूर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाएंगे और इसमें संजय दत्त की विवादित ज़िन्दगी को दिखाया जायेगा। इसके साथ ही उम्मीद है कि ये रॉकस्टार रणबीर कपूर की अभी तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी।