आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रणबीर कपूर ने दिया उन्हें अब तक का सबसे रोमांटिक गिफ्ट

    आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रणबीर कपूर ने दिया उन्हें अब तक का सबसे रोमांटिक गिफ्ट

    कम ही वक़्त में बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन बन जाने वाली आलिया भट्ट ने बीती रात अपना 26वां जन्मदिन मनाया है। इस सेलिब्रेशन में उनके परिवार के अलावा बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी मौजूद थे। आलिया के जन्मदिन के मौके को और खास बनाने के लिए रणबीर ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है। खबरों की माने तो रणबीर, आलिया के साथ कुछ वक़्त बिताना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने अमेरिका के कॉलोराडो में ऐसपेन माउंटेन स्काई रिजॉर्ट बुक किया है। ये प्लान उन्होंने आलिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बनाया है। दोनों फिल्म कलंक के प्रमोशन का काम खत्म कर छुट्टियों पर जा सकते हैं।

    आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रणबीर कपूर ने दिया उन्हें अब तक का सबसे रोमांटिक गिफ्ट

    बता दें, आलिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात को रणबीर उनके घर जा पहुंचे थे। और साथ में जन्मदिन मनाया। इसके अलावा दोनों ब्रहमास्त्र में भी साथ काम कर रहे हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी ऑफ स्क्रीन तो सबने देख ही ली है। अब इन दोनों को फिल्म में साथ देखने का इंतजार हो रहा है। जिसके लिए फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार हो रहा है। जो इस साल के अंत तक रिलीज़ होगी।