रणबीर कपूर मराठी फिल्मों में करने वाले हैं डेब्यू, माधुरी दीक्षित के साथ आएंगे नज़र !

    रणबीर कपूर मराठी फिल्मों में करने वाले हैं डेब्यू, माधुरी दीक्षित के साथ आएंगे नज़र !

    रणबीर कपूर जल्द ही मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना बॉलीवुड के यंग सुपरस्टार रणबीर जल्द ही मराठी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि रणवीर इस फिल्म में कोई रोल निभाने वाले हैं, तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। दरअसल रणबीर, माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म में एक कैमियो निभाने जा रहे हैं। आपको याद दिला दें कि रणबीर की सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में माधुरी दीक्षित ने एक स्पेशल अपीयरेंस दिया था। 

     -

    ‘ये जवानी है दीवानी’ फ़िल्म में माधुरी एक आइटम सॉंग ‘घाघरा’ में नज़र आई थीं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं और जब इस मराठी फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें अप्रोच किया तो वो तुरंत तैयार हो गए।’  ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के बारे में रणबीर ने कहा था कि उनका दिल केवल ‘धक धक गर्ल’ के लिए धड़कता है। रणबीर ने यह भी कहा था कि माधुरी के साथ डांस करना उनका बचपन का सपना था।