रंगोली चंदेल ने किया खुलासा, कहा ऋतिक रोशन के परिवार ने बहन सुनैना को पुलिस से पिटवाया !
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना के सपोर्ट में आई रंगोली !
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन विवाद तो वैसे लम्बे समय से चला आ रहा है। लेकिन इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब ऋतिक की बहन सुनैना ने अपने भाई की जगह कंगना को सपोर्ट किया। कल यानी मंगलवार की रात सुनैना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो कंगना को सपोर्ट करती हैं। सुनैना के इस ट्वीट के बाद कंगना की बहन रंगोली सामने आई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए सुनैना को मुसीबत में बताया है।
रंगोली ने लगातार ट्वीट करते हुए बताया कि सुनैना मुसीबत में है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। सुनैना दिल्ली के रहने वलीक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं। इसलिए उन्हें पुलिस से पिटवाया गया है। यहाँ तक की उनके पिता ने भी उन्हें मारा है।
रंगोली ने अपने इस ट्वीट में ये भी बताया कि वो लगातार कंगना से हेल्प मांग रही हैं। कंगना इस मामले में समझ नहीं पा रही कि उन्हें क्या करना चाहिए इसलिए उन्होंने सुनैना का नंबर ब्लॉक कर दिया है।
बता दें, पिछली दिनों एक पॉपुलर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सुनैना ने परिवार के साथ मतभेद की बात मानी थी। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें कहीं आने जाने से, लोगों से मिलने से रोका जाता है। सुनैना बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। लेकिन इस बात को खुद सुनैना ने झूठा बताया। अब इस मामले में रोशन परिवार के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा है।