रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को AIB मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने नहीं दी कोई राहत !

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को AIB मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने नहीं दी कोई राहत !

    मुंबई हाईकोर्ट ने AIB रोस्ट मामले में बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को किसी भी तरीके की राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अप्रैल की तारीख तय की है। आपको बता दें कि 2013 में कॉमेडी ग्रुप AIB ने विदेशों की तर्ज पर मुंबई में एक ‘रोस्ट शो’ किया था। ‘रोस्ट’ के दौरान मौजूद लोगों का मज़ाक उड़ाया जाता है और अक्सर ऐसे शोज़ की भाषा अश्लील और गालियों भरी होती है। 

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को AIB मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने नहीं दी कोई राहत !

    AIB के ‘रोस्ट’ के दौरान अर्जुन और रणवीर को चीफ़ गेस्ट बनाया गया था और इस शो को बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था। इस शो में बहुत ज़्यादा गालियां दी गईं और ख़राब भाषा इस्तेमाल की गई, जिस वजह से यह शो काफ़ी विवादों में फंस गया था।

    इस मामले में मुंबई पुलिस ने अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी। रणवीर और अर्जुन ने मुंबई हाईकोर्ट में एक पिटीशन डाली थी, जिसमें उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके खिलाफ की गई इस एफ आई आर को ख़त्म कर दिया जाए।