रणवीर सिंह का चार्ली चैपलिन अवतार देखकर आपको मज़ा आ जाएगा !

    रणवीर सिंह का चार्ली चैपलिन अवतार देखकर आपको मज़ा आ जाएगा !

    ‘एनर्जी बॉम्ब’ कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं और अपने हॉलिडे से पोस्ट की हुई फ़ोटोज़ में रणवीर सिंह बहुत मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। मंगलवार को रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो महान हॉलीवुड एक्टर  चार्ली चैपलिन के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। चार्ली चैपलिन बने रणवीर सिंह, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ये तो कहना ही होगा कि रणवीर का ये चार्ली चैपलिन अवतार बहुत ही ज़बरदस्त लग रहा है। 

     -

    चार्ली चैपलिन की तरह एक्टिंग करते हुए रणवीर बहुत ही अच्छे नज़र आ रहे हैं और वो चार्ली के बहुत करीब हैं। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई रणवीर की फिल्म ‘पद्मावत’ को दुनियाभर में बहुत शानदार रिस्पोन्स मिला और रणवीर की परफॉरमेंस को बहुत ज़्यादा पसंद किया गया। इसके बाद रणवीर ने अपनी अगली फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग शुरू की और शूटिंग ख़त्म कर के वो छुट्टियां मनाने स्विट्ज़रलैंड चले गए। रणवीर अपने इस हॉलिडे को ज़्यादा से ज़्यादा एन्जॉय कर लेना चाहते हैं, क्योंकि इस साल उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और आराम का वक़्त बिलकुल नहीं।

    इस विडियो में देखिए रणवीर सिंह का चार्ली चैपलिन अवतार-