मोस्ट ग्लैमरस ऑन स्क्रीन कपल हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

    मोस्ट ग्लैमरस ऑन स्क्रीन कपल हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

    यूँ तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इस टाइटल से कई पर पुकारा गया है पर अब वे ऑफिशियली मोस्ट ग्लैमरस ऑन स्क्रीन कपल हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में 2015 फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवार्ड्स में यह अवार्ड जीता। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे।

    रणवीर अपने हर लुक में रविशिंग लगते हैं चाहे वह उनकी आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए किया हुआ बाल्ड लुक ही क्यों ना हो। अवार्ड फंक्शन के दौरान रणवीर ने काले कुर्ता सलवार के साथ काली जैकेट पहनी थी जिसमें वे हमेशा की तरह लाजवाब लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव दीपिका ने सफ़ेद रंग का गाउन पहना था। 

    रणवीर और दीपिका को मोस्ट स्टाइलिश स्टार मेल और फीमेल से भी नवाजा गया था। यह रियल लाइफ कपल जल्द ही 18 दसम्बर को रिलीज़ होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म में नज़र आएंगे। दीपिका और रणवीर इस हाई बजट फिल्म में ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखाई देंगे।   

    मोस्ट ग्लैमरस ऑन स्क्रीन कपल हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण