रणवीर सिंह की दादी मां का देहांत !

    रणवीर सिंह की दादी मां का देहांत !

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की दादी मां का देहांत हो गया है और फ़िलहाल रणवीर ने अपने सभी शूट्स और इवेंट रोक दिए हैं। इस साल जनवरी में रणवीर की गर्लफ्रेंड, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी दादी से मिलने पहुंची थीं क्योंकि उनकी तबियत काफी वक़्त से खराब चल रही थी। रणवीर अपनी दादी के बहुत करीब थे। एक मैगज़ीन को इंटरव्यू देते वक़्त रणवीर ने कहा था कि वो अपनी दादी मां की वजह से ही इतना आगे बढ़ पाए। 

    रणवीर ने कहा था, ‘वो मेरे लिए ऑक्सीजन और पानी जितनी ज़रूरी हैं। मैं अपने फैन्स, अपने परिवार सभी से बहुत प्यार करता हूं और मेरे अन्दर ये प्यार दादी की ही देन है। मुझे ऐसे ही पाला गया है। मेरी दादी ने मुझे बहुत प्यार दिया है।’ रणवीर इस वक़्त ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉयज’ पर काम कर रहे हैं और इसके बाद उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में काम करना है। रणवीर को परफॉरमेंस का पॉवरहाउस कहा जाता है और उनके लिए दादी का चले जाना यकीनन बहुत दुःख भरा होता है। ईश्वर रणवीर को ये दुःख सहने की शक्ति दे और उनकी दादी की आत्मा को शांति दे।