रणवीर सिंह ने काम के लिए बदला अपना बेस

    रणवीर सिंह ने काम के लिए बदला अपना बेस

    अगर सूत्रों की मानें, तो रणवीर सिंह बांद्रा के अपने पारिवारिक घर से बाहर जा चुके हैं। रामलीला स्टार ने ये कदम अपने काम पर कंसन्ट्रेट करने के लिए लिया है। इस एक्टर ने अपना बेस फिल्म सिटी के नज़दीक शिफ्ट कर लिया है।

    रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस पर अपनी सभी फिल्मों में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 'मुंबई मिरर' में छपे एक रीसेंट रिपोर्ट की माने तो, इस अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए काफी तैयारियां की हैं। वो, लोगों से दूरी बनाने के साथ-साथ अपने सेल फ़ोन से दूरी बनाने की हद तक भी चले गए।

    सिंह ने हाल ही में एक फ्लैट खरीदा और इसे उनके हेक्टिक वर्क शेड्यूल से भी जोड़ा जा सकता है क्योंकि वो दिन में करीबन 12 घंटे शूट करते हैं। फिल्म सिटी के नज़दीक आने से वह कम्यूटिंग का समय बचा पाएंगे।  रणवीर को ये कहते सुना गया कि, "हाँ मैंने ऐसी जगह ली है जो 'बाजीराव मस्तानी' के सेट के करीब है, जिससे में प्रोडक्टिविटी को अधिकतम कर पाउँगा।

    रणवीर सिंह ने काम के लिए बदला अपना बेस