फिल्म '83' में पत्नी दीपिका की एंट्री पर रणवीर सिंह ने किया इस अंदाज़ में स्वागत !

    83 में पत्नी दीपिका की एंट्री पर रणवीर सिंह ने किया इस अंदाज़ में स्वागत !

    फिल्म '83' में पत्नी दीपिका की एंट्री पर रणवीर सिंह ने किया इस अंदाज़ में स्वागत !

    रणवीर सिंह इन दिनों इंग्लैंड में फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो 1983 की वर्ल्डकप जीतने वाली टीम के कैप्टेन कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार खुद दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। वैसे ये खबर पहले ही कन्फर्म हो गई थी लेकिन रणवीर ने अपने अंदाज़ में फिल्म 83 में पत्नी दीपिका का स्वागत किया। रणवीर के इन्स्टाग्राम पोस्ट देख कर तो यही लग रहा है कि वो फिल्म में दीपिका की एंट्री से बेहद खुश हैं।

    रणवीर ने बेहद ही मजाकिया अंदाज़ में इस प्सोत के कैप्शन में लिखा है- ‘स्टोरी ऑफ़ माय लाइफ’ रियल और रील-

    इसके अलावा रणवीर ने दीपिका और फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान के साथ कुछ और तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी वाइफ का करैक्टर उनकी वाइफ से अच्छा कौन निभा सकता है।

    बता दें, फिल्म में दीपिका के होने पर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब ये कन्फर्म हो गया है कि क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार दीपिका से अच्छा कोई नहीं निभा सकता है। शादी के बाद रणवीर और दीपिका की ये पहली फिल्म होगी जो अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी।