बंजारा गर्ल्स और 13.13 के साथ बना सकते हैं रेमो डिसूजा डांस म्यूजिकल फिल्म

    बंजारा गर्ल्स और 13.13 के साथ बना सकते हैं रेमो डिसूजा डांस म्यूजिकल फिल्म

    हाल ही में एक डांस रियलिटी शो के जज रह चुके रेमो डिसूजा अपनी अगली फिल्म, शो के दो मशहूर ग्रुप बंजारा गर्ल्स और 13.13 के साथ बना सकते हैं। रेमो ने पहले भी ‘डांस इंडिया डांस’ के प्रतियोगियों के साथ 'एबीसीडी' फिल्म बनाई है, कहा जा रहा है कि रेमो इन दोनों ग्रुप की अच्छी परफॉरमेंस से काफी खुश हैं और वे डांस म्यूजिकल फिल्म लांच करने की तैयारी में हैं। हालांकि अबतक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 

    डीएनए को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, "शो में मौजूद कलाकारों में से रेमो इन दो ग्रुप से काफी इम्प्रेस थे और इन्हे एक प्रोजेक्ट में कास्ट करने का भी सोच रहे थे। कछ अन्य फ़िल्में और एकता कपूर के साथ अपनी फिल्म ख़त्म करने के बाद वे फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वर्तमान में यह कोरियोग्राफर –निर्देशक टाइगर श्रॉफ स्टारर सुपरहीरो फ्लिक के साथ व्यस्त हैं। 

    डांस म्यूजिकल फिल्म के बारे में सूत्रों ने कहा, " स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा था कि रेमो अपनी कामयाब एबीसीडी फ्रैंचाइज़ी का तीसरी भाग वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ बनाने जा रहे हैं पर अबतक वे श्योर नहीं है की पहले वह करेंगे या डांस म्यूजिकल। उनकी टीम ने बंजारा गर्ल्स और 13.13 की ग्रूमिंग शुरू कर दी है।" 

    बंजारा गर्ल्स और 13.13 के साथ बना सकते हैं रेमो डिसूजा डांस म्यूजिकल फिल्म