रोहित शेट्टी की फिल्म में पुलिसवाले बनेंगे सलमान खान ?

    रोहित शेट्टी की फिल्म में पुलिसवाले बनेंगे सलमान खान ?

    डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम और पैसा कमा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आये थे। अब खबरे हैं कि ‘सिम्बा’ की सफलता के बाद रोहित एक बार पुलिस की वर्दी को फिल्म में दिखाने वाले हैं। लेकिन इस बार हीरो कोई और नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड के दबंग खान सलमान होंगे।

    खबरों की माने तो रोहित शेट्टी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ मिल कर सलमान के लिए एक पुलिस वाला किरदार तलाश रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये कहा जा रहा कि सलमान अब रोहित शेट्टी की फिल्म में पुलिस की वर्दी पहने नज़र आ सकते हैं।

    रोहित शेट्टी की फिल्म में पुलिसवाले बनेंगे सलमान खान ?

    वैसे साल 2010 में दबंग में सलमान को एक दबंग पुलिस वाले के किरदार में देखा और पसंद किया गया था। अब वो रोहित शेट्टी की फिल्म में भी वही दबंगपना दिखाने वाले हैं। अगर रोहित और सलमान साथ में ये फिल्म करते हैं तो ये दोनों की पहली फिल्म होगी। वैसे सलमान के अलावा रोहित अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में भी काम कर रहे हैं।