जानिये पाकिस्तानी को-स्टार सबा कमर के भारत आने पर इरफ़ान ने क्या कहा ?

    जानिये पाकिस्तानी को-स्टार सबा कमर के भारत आने पर इरफ़ान ने क्या कहा ?

    पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस सबा कमर, इरफ़ान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सबा फिल्म को प्रमोट करने के लिए भारत आना चाहती हैं। लेकिन पिछले साल हुए आतंकी हमलों के बाद दोनों देशो के सम्बन्ध बिगड़ गए हैं। जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकरों के आने पर बैन लगा दिया गया था। जिसका परिणाम ये निकला कि करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद के रोल को हटाने और उनको देश वापस भेजने की मांग उठी थी। 


    इसके बाद शाहरुख़ की फिल्म 'रईस' में मुख्य किरदार में नज़र आई माहिरा को भी भारत में फिल्म प्रमोट नहीं करने दी गई थी। इतने समय बाद भी दोनों देशों के बीच की स्थति में कोई बदलवाव नहीं आया है। लेकिन सबा भारत आने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों में सुधार चाहती हैं। ख़बरों के मुताबिक सबा भारत आना चाहती हैं। लेकिन वो परेशान हैं कि उन्हें भारत आने के लिए वीसा मिलेगा भी या नहीं। इस मामले पर सरकारी सूत्र का कहना है कि "देश में पाकिस्तानी कलाकारों के प्रवेश पर कभी कोई आधिकारिक रोक नहीं लगाई गई है।"

    इस बारे में फिल्म के मुख्य किरदार इरफ़ान खान का कहना है- "जब हमने फिल्मों की शुरुआत की थी, उस समय बॉलीवुड में कलाकारों पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं थी। मुझे अब भी नहीं पता कि भारत सरकार ने पाक कलाकारों को भारत में काम करने को लेकर क्या स्टैंड लिया है। अगर पाकिस्तानी कलाकारों पर किसी तरह की रोक नहीं है तो क्या उन्हें भारत आने पर सावधानी बरतनी चाहिए ? 

    वैसे आपको बता दें, श्रीदेवी की अगली फिल्म 'मॉम' में भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली हैं, जो फिल्म में श्रीदेवी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। अगर सबा का भारत दौरा सफल हो जाता है तो, सजल का भी भारत आने का रास्ता साफ़ हो जायेगा।