'हमशकल्स' के बाद लोग बिना वजह मेरी आलोचना कर रहे हैं: साजिद खान

    'हमशकल्स' के बाद लोग बिना वजह मेरी आलोचना कर रहे हैं: साजिद खान

    कई मशहूर एक्टर होने के बावजूद साजिद खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'हमशकल्स' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई। ‘हिम्मतवाला’ के बाद यह साजिद की दूसरी असफल फिल्म थी। तब से फ़िल्मकार का मजाक ना सिर्फ ऑडियंस के द्वारा पर अवार्ड फंक्शन या किसी भी मौके पर फिल्म फ्रेटर्निटी द्वारा भी उड़ाया जा रहा था। साजिद का मानना है कि लोग बिना वजह उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "’हमशकल्स’ के बाद जो भी साजिद खान की एक के बाद एक आलोचनाएं हुई हैं वह बिना वजह थी।"

    उन्होंने कहा, "मैने कभी नहीं सोचा कि मैं सबको दिखाउंगी क्योंकी 20 सालों तक टीवी पर मैने फिल्म इंडस्ट्री का मजाक बनाया है तो यह ठीक है। 20 सालों तक मैने यह किया है कि यह फिल्म फ्लॉप है, यह गाना चुराया हुआ है पर मैं इसे सिर्फ मजाक के रूप में करता था। 'हमशकल्स' इतनी बड़ी फ्लॉप नहीं थी। उसने 65 करोड़ का बिज़नेस किया था। मेरे साथ लोग मेरी समीक्षा कर रहे हैं मेरी फिल्मों की नहीं।"

    साजिद ने आगे बताया, "लोगों को लगता  है कि मैं अभिमानी हूँ पर मुझे ऐसा नहीं लगता। मैं अभिमानी नहीं हो सकता। मैं दिल से एक लोअर मिडिल क्लास इंसान हूँ। मुझे लगता है कि मैं बहुत रुड था मैं सिर्फ बोलने  के लिए स्टेटमेंट्स दे रहा था... 100 करोड़ फिल्म? नहीं मेरी फिल्म 200 करोड़ कमाएगी, कभी फ्लॉप नहीं होंगी। मैं ऐसे स्टेटमेंट्स देता था बिना यह सोचे कि यह एक दिन फिर मेरे पास आएंगे। मेने सोचा इसे लो और एन्जॉय करो, लोग 6 महीने बाद भूल जाएंगे। पर अगर आप कोई भी बयान डो तो वह वापस आएगा।"

    ख़बरों की माने तो कुछ समय पहले फ़िल्मकार जैकलिन फर्नांडीज को डेट कर रहे थे। सिंगल रहने को स्ट्रेस बस्टर कहते हुए साजिद ने कहा, "मैं पिछले साल सिंगल हो गया था तो यह भी एक बड़ा स्ट्रेस बस्टर है। मैं कभी भी किसी महिला के बारे में पब्लिक में कुछ बुरा या नेगेटिव नहीं बोलूंगी। अगर कोई भी मेरी एक्स या एक्सेस के बारे में पूछेगा मैं सिर्फ मुस्कुराऊंगा। मैं कभी भी कुछ बुरा नहीं बोलूंगा क्योंकि सभ्य पुरुष ऐसे ही होते हैं।" 

    'हमशकल्स' के बाद लोग बिना वजह मेरी आलोचना कर रहे हैं: साजिद खान

    Source: mid-day.com