30 साल बाद स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे सलमान खान और रेखा !

    30 साल बाद स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे सलमान खान और रेखा !

    इंडिया में सलमान खान के फैंस की कोई कमी नहीं है और बीते ज़माने की एक्ट्रेस रेखा को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में अगर ये दोनों स्क्रीन पर साथ नज़र आएं तो सोचिए कितना मज़ेदार होगा ! आपकी तसल्ली के लिए बता दें ये केवल एक कल्पना नहीं है बल्कि अब जल्दी ही आपको ये अनोखा कॉम्बिनेशन स्क्रीन पर दिखने वाला है। 

    30 साल बाद स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे सलमान खान और रेखा !

    धर्मेन्द्र और उनके बेटों सनी देओल-बॉबी देओल की पॉपुलर फ्रेंचाईज़ी ‘यमला पगला दीवाना’ की तीसरी किश्त पर काम तेज़ी से जारी है। हाल ही में खबर आई थी कि ‘यमला पगला दीवाना 3’ में सलमान और सोनाक्षी का एक कैमियो है और अब ये सामने आया है कि इस फिल्म के एक गाने में सलमान खान और रेखा साथ होंगे। सूत्रों ने बताया, ‘ये असल में किशोर कुमार के क्लासिक गाने ‘रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ का एक नया वर्ज़न है।’ आपको बता दें कि ये गाना धर्मेन्द्र और रेखा पर फिल्माया गया था। 

    सलमान और रेखा ने 30 साल पहले फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में साथ काम किया था। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि इस गाने में एक और सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी होंगे। धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त हैं और जब उन्हें इस गाने में काम करने का ऑफर दिया तो वो तुरंत तैयार हो गए। ‘यमला पगला दीवाना 3’ में जब इतने सारे पॉपुलर एक्टर्स के कैमियो होने वाले हैं तो ये देखना मज़ेदार होने वाला है कि ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।