विडियो:- सलीम खान बने घोड़े तो सलमान बने सारथी, कुछ ऐसा बीता इनका संडे !

    विडियो:- सलीम खान बने घोड़े तो सलमान बने सारथी, कुछ ऐसा बीता इनका संडे !

    ये तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं। खासकर अपने भांजे आहिल से। सलमान को जब भी वक़्त मिलता है वो अपनी छोटी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ खेलने में बिता देते हैं। लेकिन इस मामले में सलमान के डैड यानी सलीम खान भी पीछे नहीं है। वो तो आहिल को घोड़े की सवारी तक कराते हैं। अगर यकीन न हो तो ये विडियो देख लीजिये।

    अर्पिता ने अपने इन्स्टाग्राम पर ये विडियो शेयर की हैं। जहाँ नन्हें आहिल सलमान मामू का हाथ पकड़े हुए हैं तो वहीं नाना सलीम खान उन्हें पीठ पर बिठाये घुमा रहे हैं।

    सलमान अपने भांजे आहिल को बहुत प्यार करते हैं। अक्सर आहिल के साथ की उनकी प्यारी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। वहीं आहिल भी अपने बड़े मामू सलमान के सबसे करीब हैं। और उन्हें के साथ खेलते हैं।

    वैसे अगर सलमान के काम की बात करे तो इस वक़्त वो भारत फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जो इस साल ईद पर रिलीज़ होगी। इसके बाद सलमान दबंग 3 की शूटिंग करेंगे।