सलमान खान की भारत में तीसरे दिन आई गिरावट, कमाए इतने करोड़ !

    सलमान खान की भारत में तीसरे दिन आई गिरावट, कमाए इतने करोड़ !

    सलमान खान की भारत में तीसरे दिन आई गिरावट, कमाए इतने करोड़ !

    सालों से अपने स्टारडम और अपनी फिल्मों के बदौलत बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार सलमान खान का जादू अब भी बरक़रार है। बुधवार यानी इस ईद पर रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘भारत’ आते के साथ ही कई रिकॉर्ड बना चुकी है। साथ ही पहले दिन 42।30 करोड़ की कमाई करने वाली सलमान की पहली फिल्म बन गई है। गुरुवार को 31 करोड़ और कल यानी शुक्रवार को फिल्म ने 22।20 करोड़ की कमाई कर कुल 95।50 करोड़ की कमाई कर ली है। मतलब वीकेंड पर ये फिल्म करीब 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    सलमान खान की भारत में तीसरे दिन आई गिरावट, कमाए इतने करोड़ !

    जहाँ तक इस फिल्म की कहानी की बात है तो ये कोरियन फिल्म ओथ टू माय फादर का हिंदी रीमेक है। फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। जहाँ पूरी जिंदगी सलमान का किरदार भारत अपने पिता की तलाश करता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने सलमान के पिता का किरदार निभाया है। इसके अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं।