सलमान ने कहा लड़कियां मेरे साथ फिल्म करने के लिए पति को छोड़ देती हैं, प्रियंका फिल्म छोड़ गई !

    सलमान ने कहा लड़कियां मेरे साथ फिल्म करने के लिए पति को छोड़ देती हैं !

    सलमान ने कहा लड़कियां मेरे साथ फिल्म करने के लिए पति को छोड़ देती हैं, प्रियंका फिल्म छोड़ गई !

    सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने खास सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं, जो कई बार तो मज़ाक होता लेकिन अक्सर विवाद की जड़ भी बन जाता है। दरअसल, सलमान अपनी फिल्म ‘भारत को प्रोमोट करने के लिए अलग-अलग जगह इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने पर सलमान ने कुछ अटपटा सा जवाब दिया। सलमान ने कहा अक्सर लड़कियां उनके साथ फिल्म करने के लिए अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं। लेकिन यहाँ प्रियंका ने पति के लिए इतनी बड़ी फिल्म भारत ही छोड़ दी। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में ये बात कही थी।

    सलमान ने कहा लड़कियां मेरे साथ फिल्म करने के लिए पति को छोड़ देती हैं, प्रियंका फिल्म छोड़ गई !

    आगे सलमान ने कहा, ‘एक दिन प्रियंका चोपड़ा मेरे पास आई उन्होंने कहा मेरी शादी होने वाली है तो मैं फिल्म भारत में काम नहीं कर पाऊंगी। मैंने उन्हें कहा कि हम फिल्म की डेट को आगे कर लेते हैं लेकिन प्रियंका ने कहा उन्हें पता नहीं है कि उनकी शादी की तारीख और फिल्म की शूटिंग की तारीख का क्या होगीl जिसके बाद मैंने प्रियंका से कहा तो तुम फिल्म में काम करने के लिए ना कहने के लिए आई होl  इस पर प्रियंका ने जवाब दिया ‘हाँ’।’

    सलमान ने कहा लड़कियां मेरे साथ फिल्म करने के लिए पति को छोड़ देती हैं, प्रियंका फिल्म छोड़ गई !

    इसके बाद सलमान ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन प्रियंका पहले ही ये पिक्चर न करने के बारे में सोच चुकी थीं, जिसके बाद जल्दबाजी में ये फिल्म कैटरीना की झोली में जा गिरी। अब पिक्चर बन कर तैयार है और आने वाली 5 जून को रिलीज़ हो रही है।